फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारन टोला में आग से पांच घर जले, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। मोहल्ला बंजारन टोला में रविवार दोपहर एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोस के चार अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में चार बकरियां जिंदा जल गईं। घरों में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। सामान निकालने के प्रयास में एक युवक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बंजारन टोला निवासी मकबूल के घर रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। घर के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवाओं के कारण उठ रहीं तेज लपटों ने पड़ोसी अकबर, लाल मोहम्मद, कासिम और सरवर के घरों को भी चपेट में ले लिया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग को किसी तरह काबू किया। पीड़ित लाल मोहम्मद ने बताया कि कुछ दिन बाद उसकी पुत्री अफसाना की शादी होनी थी। दहेज का सारा सामान और नकदी जल गई। सामान बचाते समय सरवर मामूली रूप से झुलस गया। चौकी प्रभारी पारस नाथ ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। लेखपाल सुधीर वर्मा ने बताया कि आग में गृहस्थी का सामान, नकदी और चार बकरियां जलीं है। नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें