निघासन। घूरे पर पड़ी चिंगारी से भड़की आग ने धनीपुरवा गांव के आठ घरों में आग लग गई। इन घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि किसी जनहानि या पशुहानि की खबर नहीं है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में दमकल भी पहुंची। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया है।
निघासन कोतवाली के दरेरी के मजरा धनीपुरवा गांव निवासी जगदेई के घर के पास पड़े घूरे में किसी ने चूल्हे की गर्म राख फेंक दी, इससे आग भड़की आग से जगदेई का घर जलने लगा। उसका सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग ने पड़ोस के फेरूलाल, संपति, हुकुमचंद, सुरेश, मुनेश, द्रोपदी पुत्री छोटकऊ और शिवानी पत्नी दिनेश के घरों को भी चपेट में लेकर खाक कर दिया। आग से घरों में रखे कपड़े, बर्तन, चारपाई, बिस्तर और अनाज आदि सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पढ़ुआ पुलिस चौकी इंचार्ज हनुमंतलाल तिवारी के अलावा सूचना पाकर दमकलकर्मी भी पहुंचे। आग से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। राजस्व निरीक्षक श्रीकांत शुक्ल और लेखपाल रोहित वर्मा ने गांव में जाकर नुकसान का जायजा लिया।