फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में जमकर बरसा रंग-गुलाल

Wed, 04 Mar 2015 04:59 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के उमादेवी चिल्ड्रेंस एकेडमी और टीपीआरएस स्कूल में बच्चों ने होली से पहले एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर होली की बधाई दीं।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को होली का महत्व बताकर होली पर सूखे रंगों का प्रयोग करने को कहा। इस मौके पर किड यूडी मोहम्मदी तथा गोला के बच्चे भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता ने बताया कि होली भाईचारे का त्योहार है, सभी लोग मिलकर त्योहार मनाएं। प्रबंधक शुभम गुप्ता तथा चेयरमैन अनिल गुप्ता ने सभी को होली की बधाई दी।
विज्ञापन

इसके अलावा टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में भी होली से पहले रंगोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य बीसी चौबे तथा प्रबंधक आनंद गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी तथा त्योहार सौहार्द्रपूर्वक मनाने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें