फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 50 घर जले, ग्रामीणों की मतदान रोकने की मांग पर मिली लाठियां

विज्ञापन
मझगईं के भगवंतनगर में मतदान बाधित होने के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के भगवंतनगर गुलरा में संदिग्ध हालात में एक घर से लगी आग की चपेट में आने से आसपास के 50 घर जल गए। आग के कारण मतदान न बंद करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं, जिसमें छह लोग घायल हो गए। बाद में रात आठ बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

इलाके के भगवंतनगर गुलरा में छविनाथ के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामस्वरूप, बलवीर, सरवन, तेजी, प्रभुदयाल, महादेव, श्याम बाबू, हरफूल गौतम, मुन्नालाल, मोहित, अटल आदि के घरों को अपने आगोश में ले लिया। इससे काफी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 50 घर आग की चपेट में आए। उधर घटना के बाद मतदान भी बाधित हुआ। इस बीच ग्रामीणों ने मतदान रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने जब मतदान न रोके जाने का विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं।
बाद में सूचना पर एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, सीओ राजेश कुमार, इंस्पेक्टर पलिया सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। देर शाम शुरू हुआ मतदान रात 8 बजे तक जारी रहा। संवाद

मझगईं के भगवंतनगर में मतदान केंद्र के बाहर जमा पुलिस।- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें