ढखेरवा। निघासन कोतवाली के गौरिया गांव में बुधवार रात एक मुर्गी फार्म में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। देखते ही देखते कुछ ही देर में चूजों समेत पूरा फार्म जलकर राख हो गया।
गौरिया निवासी हरजिंदर सिंह का मुर्गी फार्म गांव के बाहर बना हुआ था। गुरुवार रात में अचानक आग लग गई और पूरा फार्म धू धू कर जलने लगा। गांव वाले मौके पर पहुंचे लेकिन आग को काबू नहीं कर सके। आग से फार्म में पल रहे चूजों के अलावा काफी सामान जलकर राख हो गया। राजस्व कर्मियों और पशु पालन विभाग के लोगों ने गुरुवार सुबह मौके का मुआयना किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद