ममरी। पांच ग्राम पंचायतों को ममरी-सीतापुर हाईवे से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग एक दशक से जर्जर पड़ा है। आश्वासन तो खूब मिले मगर सड़क आज तक नहीं बनी। रविवार को मार्ग की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत मुगलाखेड़ा, मझिगवां, मूड़ा विष्णु के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में सामूहिक बैठक कर तय किया जो भी वोट मांगने आएगा, उससे इस मामले में जवाब मांगा जाएगा।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मझिगवां से बैदाखेड़ा जाने वाली पांच किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह से उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। वर्ष 2014 में मंडी समिति ने निर्माण के नाम पर पैचवर्क कर खानापूरी कर ली थी। इसके बाद यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के पाले में चला गया, तब से कोई पुरसाहाल नहीं है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। किसी विधायक, सांसद ने ग्रामीणों की इस समस्या की तरफ ध्यान देना उचित नहीं समझा। बैठक को पूर्व प्रधान हरिवंश वर्मा, शराफत खान, अशोक वर्मा, संदीप वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
=======
सड़क निर्माण के लिए कई बार अफसरों से लेकर नेताओं तक से कहा गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सड़क इतनी खराब है कि पता ही नहीं चलता, सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क है।
हरिवंश वर्मा, मझिगवां
=====
सड़क बहुत ही खराब है, आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिससे हम लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए हम लोग वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधियों से अब जवाब मांगेंगे।
अशोक वर्मा, मझिगवां
=====
मैं और मेरे जैसे कई छात्रों को कॉलेज जाने के लिए रोजाना गोला शहर जाना पड़ता है। सड़क में इतने गड्ढे हैं कि रोज परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क के कारण कई बार हम लोगों को स्कूल-कॉलेज जाने देरी हो जाती है।
संदीप कुमार, छात्र
=====
हमारे क्षेत्र को शहर से जोड़ने का यह मुख्य मार्ग है, जो काफी जर्जर है। इसके लिए हम लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पहले पोलिंग बूथ हमारे यहां होता था, लेकिन अब मुंडा विष्णू में है। जहां जाने के लिए रास्ता बहुत ही खराब है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- मुन्नूलाल, मुगलाखेड़ा
====
यह पांच किलोमीटर का रास्ता इतना खराब है की 20 मिनट की जगह घंटाभर लग जाता है। हम जैसे बुजुर्ग लोगों को सफर करना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि गड्ढों में पहिया चले जाने पर साइकिल-मोटरसाइकिल गिर जाती है। पैदल घर तक खींचकर लाना पड़ता है।
शराफत खान, मुगलाखेड़ा
ममरी-सीतापुर मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग
ममरी-सीतापुर मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग
ममरी-सीतापुर मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग
ममरी-सीतापुर मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग
ममरी-सीतापुर मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग