फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्वर्गलोक में लगी आग, 35 घर जले

विज्ञापन
विकासखंड धौरहरा के स्वर्गलोक गांव में लगी आग
विज्ञापन
धौरहरा। ब्लॉक धौरहरा की ग्राम पंचायत रामलोक के मजरा स्वर्गलोक में शनिवार शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। बताया गया कि आग से करीब 35 घर जलकर खाक हो गए। उधर, सूचना पर राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंची है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तेज हवाओं के चलते गांव में एक घर में अचानक आग लग गई। जल्दी ही आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में 35 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीन दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग इतनी अचानक लगी कि ग्रामीणों को घरों से जरूरी सामान भी निकालने का मौका नहीं मिल सका।
अग्निकांड में रामगुलाम, रामखेलावन, अजय, दनकन्नू, आरती, कमलेश, मिश्रीलाल, विनोद, इदंल, मोहनलाल, सुदंरलाल, गुड्डू, हरद्वारी, उमेश, इतवारी, दूबरि, राकेश, रमेश, रामसमुझ, रामासरे, बुधराम, कल्लू, श्यामू, राजू, ललित, रामू सहित करीब लोगों के 35 घर जलकर राख हो गये। आग से सभी लोगों का घरेलू सामान, अनाज, विस्तर, कपड़े, बर्तन सबकुछ जलकर राख हो गया। आगजनी की सूचना पर पुलिस फायर और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पंहुचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नायब तहसीलदार शंशाक शेखर मिश्रा ने बताया अग्निकांड से पीड़ितों के लिए तहसील प्रशासन ने तिरपाल व तीन पहर के भोजन का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें