पॉल्ट्री फार्म में लगी आग के बाद का दृश्य। स्रोत : ग्रामीण
बिझौली। गोला थाना क्षेत्र के बिझौली फार्म में अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर चार पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गए, जिससे करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फार्म में करीब 7200 चूजे मौजूद थे, जिनमें से केवल करीब 500 को ही बचाया जा सका। बाकी चूजे आग में जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा दाने से भरे कई बोरे और चारों फार्म का पूरा ढांचा भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
फार्म संचालक रोहित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान कई बार सूचना देने के बावजूद दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंची। जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है। संवाद