अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौरठिया में होली के जश्न के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इसके बाद हंगामा हुआ।
मामला सोमवार की रात का है। होली के जश्न के दौरान स्थानीय कलाकार नाच गाना कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान आगे बैठने को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि होली पर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। मामला शांत है। संवाद