फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई से कटरुआ लेने पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की शाम छह बजे खुटार रोड पर सड़क किनारे कटरुआ बेच रहे दुकानदारों से बाइक सवार दो लोगों ने फ्री में कटरुआ लेना चाहा, जिस पर गाली गलौज शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दुकानदार एकत्र हो गए और दोनों दबंगों को कोतवाली ले आए, जहां काफी देर तक पुलिस के सामने दोनों पक्षों में गाली गलौज और बवालहोता रहा, वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी दुकानदार दिव्यांग रिजवान उर्फ रज्जू, पंकज, मुन्ना, आदिल, असलम ने बताया कि वह लोग खुटार रोड पर सड़क के किनारे सब्जी का कारोबार कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार शाम छह बजे मोहल्ला गढ़ी निवासी राजू अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान पर आए और जबरन कटरुआ थैले में भरने लगे। मना करने पर आग बबूला होकर सारा कटरुआ सड़क पर फेंक दिया और पैरों से रौंद डाले। विरोध करने पर लात, घूसों से मारा पीटा भी, जिसमें उनका 20 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। बबाल होता देख पास पड़ोस के दुकानदार एकत्र हो गए और आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाए। कोतवाली में पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में गाली गलौज होता रहा और पूलिस मूकदर्शक बनी रही। कोतवाली में करीब एक घंटे तक बबाल चला। एक तरफ व्यापारी दूसरी तरफ राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस मामले को शांत करने में जुटी रही। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें