पांचवें दिन सोमवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल के अंतर्गत विज्ञान और इंटर के अंतर्गत संगीत गायन तथा वादन की परीक्षाएं कराई गईं। कुल 4614 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन हाईस्कूल विज्ञान प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा में पंजीकृत 49452 में 48,842 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 4610 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इंटर संगीत गायन में पंजीकृत 45 परीक्षार्थियों में 41 ने परीक्षा दी तथा संगीत वादन में पंजीकृत 20 में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सोमवार को भी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर गेट पर भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। सोमवार को कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
मितौली। बीएसए डॉ.ओपी राय ने मितौली तहसील के बेहजम के तीन कस्ता के एक और मितौली के तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी मितौली भी साथ में रहे।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने देखा परीक्षा केंद्र
लखीमपुर खीरी। कालाआम स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज में दूसरी पाली इंटरमीडिएट के शिक्षाशास्त्र प्रश्नपत्र के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट/डीपीओ बीके सिंह ने निरीक्षण किया। 89 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि तीन कमरों में परीक्षा शांतिपूर्वक हो रही थी।