फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांवों में फैला बुखार-कई बीमार, नहीं कराया दवा का छिड़काव

विज्ञापन
गुलरिया गांव में भरा गंदा पानी   संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदी। सीएचसी मोहम्मदी क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बुखार फैला हुआ है। ग्रामीण बुखार से तप रहे हैं। बुखार और बीमारियों की वजह गांव में गंदगी और जलभराव बताया जा रहा है। बावजूद इसके गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया है। सीएचसी में बुखार, खांसी पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पर दो माह में 2527 लोगों की मलेरिया जांच की गई। छह मरीजों की रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि प्राइवेट पैथालॉजी में मलेरिया रोगी अधिक निकल रहें हैं। एक-दो दिन बुखार आने पर ही मरीजों की प्लेट्स कम हो जाती हैं। मरीजों का कहना है कि प्राइवेट पैथालॉजी में मलेरिया की पुष्टि होती है और सीएचसी में रिपोर्ट निगेटिव आती है। अलग-अलग रिपोर्ट भी मरीजों की परेशानी की वजह बन रही है। इस समय सीएचसी में रोजाना 700 नए मरीज पहुंच रहे हैं। 200 के करीब पुराने मरीज देखे जा रहे हैं।

इन गांवों में फैला बुखार, गंदगी की भी भरमार
खजुहा गांव में बुखार का प्रकोप है। विनीत कुमार, सत्यपाल बुखार की चपेट में हैं। सचिन की प्लेटलेट्स कम हैं। रंजीत और गुलफाम मलेरिया संक्रमित हैं। परवसतनगर निवासी श्रवन कुमार बुखार से पीड़ित हैं। गुलरिया दुवाहा गांव में भी बुखार फैला है। केहुआ गुलरिया,परवसतनगर, दुवाहा में दवा का छिड़काव नहीं कराया गया।
विज्ञापन

वहीं खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह सभी ग्राम पंचायतों में दवा छिड़काव किए जाने का दावा कर रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि मरीज सीएचसी पर आकर जांच कराएं। निजी पैथालॉजी लैब की रिपोर्ट में क्या आता है, उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। हमारे यहां स्लाइड से मलेरिया और डेंगू की जांच की जाती है।


मलेरिया का केस मिलने पर दो गांवों में लगा शिविर



लखीमपुर खीरी। सीएचसी धौरहरा के दो गांव में अलग-अलग दो मलेरिया पॉजिटिव केस मिलने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवि सिंह ने भरेहटा व नौरंगपुर गांव में कैंप लगवाया। अधीक्षक ने बताया कि दोनों गांव में एक-एक बच्चा मलेरिया पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य की टीमों को भेजकर 75 से अधिक लोगों की जांच की गई। एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। 56 डेंगू व मलेरिया की जांच कराई गई, जो सभी निगेटिव रहीं। स्वास्थ्य टीम में डॉ. अभिमन्यु सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, सरोज कुमार, उर्मिला मिश्रा, विनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद

गुलरिया गांव में भरा गंदा पानी   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें