सिकंद्राबाद। कस्बे में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है। बुखार पीड़ितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कई लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। बुखार से पीड़ित चार लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं अब तक चार लोगों की बुखार से मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य महकमे के लोग बुुखार फैलने का कारण गंदगी बता रहे हैं जबकि प्रधानपति रोजाना सफाई कराने का दावा कर रहे हैं।
बुखार ने कस्बे में पांव पसार कर लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। तमाम कई लोग इससे पीड़ित होकर अपना इलाज कर रहे हैं। कुछ का इलाज जिले के ही निजी अस्पतालों में हो रहा है तो कुछ लोग लखनऊ में भर्ती है। बुखार पीड़ितों में प्लेटलेट्स कम होना बताया जाता है। निजी अस्पताल जहां डेंगू बताकर इलाज कर रहे हैं तो वहीं स्वास्थ्य महकमा डेंगू बुखार मानने को तैयार नहीं है। महकमे के लोगों का कहना है एलाइजा जांच से ही डेंगू की पुष्टि होती है। जबकि प्लेटलेट्स वायरल बुखार में भी कम हो जाती है। हालांकि जिम्मेदार भले ही डेंगू बुखार न मान रहे हैं। कस्बे निवासी राजीव अवस्थी, विनय, हिमांशु गुप्ता एवं दुकानदार सीमू का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
.....
प्रतिदिन गांव में सफाई कराने के साथ दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जाती है।
- विपिन त्रिवेदी, प्रधानपति
....
बुखार के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। दवा का छिड़काव कराने के साथ कैंप लगाकर जांच कराई जा रही है। बुखार मच्छरों से फैलता है सफाई पर विशेष ध्यान दें।
- रामनरेश, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी