फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बुखार से पीड़ित चार मरीजों की मौत, बीमार महिला और बच्चा लखनऊ रेफर

Sun, 10 Sep 2023 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बुखार कहर बरपाने लगा है। 24 घंटे में बुखार से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई।  रविवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती 23 बच्चों में 17 बुखार से पीड़ित थे। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में बुखार अब जानलेवा होने लगा है। 24 घंटे में बुखार की बुखार से तप रहे चार लोगों की मौत हो गई है। इसमें से तीन मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, जबकि एक ग्रामीण की मौत संसारपुर में हुई है। वहीं, एक महिला और एक बच्चे को बुखार आने पर गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हरगांव ब्लॉक के गांव हरिपुरवा निवासी चंद्रभाल बुखार पीड़ित 19 वर्षीय बेटी काजल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर युवती को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जांच कराने पर युवती मलेरिया बुखार से पीड़ित मिली। इलाज के दौरान युवती की रविवार को मौत हो गई। उधर, महिला वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित 60 वर्षीय खातूना पत्नी अल्ताफ निवासी सुजानपुर और मैगलगंज के मेहंदी निवासी 25 साल की गुड्डी देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुड्डी देवी को बुखार के साथ पेट दर्द की शिकायत थी।

ये भी पढ़ें- गोमती में मिले अनूठे पत्थर: टॉर्च की रोशनी में एक का बदलता है रंग, दूसरे की है ये खूबी; लोग अंचभित
विज्ञापन


सीएचसी बांकेगंज के कस्बा संसारपुर निवासी 68 वर्षीय अब्दुल मलिक की शनिवार रात मौत हो गई। भतीजे हाशिम अंसारी ने बताया कि पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। डॉक्टर को दिखाकर जांच कराई तो उन्होंने डेंगू होना बताया। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह लेट गए। कुछ देर बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसपर सीएचसी गोला लेकर गए। वहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने मौत होना बता दिया।

22 बुखार पीड़ित इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचे

शनिवार रात 12 बजे से रविवार दोपहर तीन बजे तक 22 बुखार पीड़ित इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचे। हालत गंभीर होने पर सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। स्थित यह बन गई है कि चिल्ड्रन वार्ड के बरामदे में बेंच डालकर बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। रविवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती 23 बच्चों में 17 बुखार से पीड़ित है। उधर, दस बेड के आईसीयू वार्ड में हाई ग्रेड फीवर से पीड़ित पांच बच्चों का इलाज चल रहा है। जिसमें एक बच्चा स्क्रब टाइफस और एक मलेरिया बुखार से संक्रमित है।

बच्चे और महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया

सात वर्षीय नितिन की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इसी तरह 32 बेड के मेडिकल महिला वार्ड में 32 मरीज भर्ती हैं। इसमें बुखार रोगियों की संख्या 11 है। वहीं, 32 बेड के मेडिकल मेल वार्ड में 29 मरीज भर्ती हैं, जिसमें छह बुखार के हैं। 
विज्ञापन

बुखार पीड़ित महिला शुभी की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, 35 बेड के आइसोलेशन वार्ड में 14 मरीज बुखार के हैं। वहीं, 20 बेड के डेंगू वार्ड में 12 मरीज बुखार के और दो मरीज डेंगू के भर्ती हैं। डेंगू वार्ड में अब तक कुल 34 मरीज भर्ती हुए हैं, जिसमें से इलाज के दौरान एक की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें