फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों और एमएलसी चुनाव के मद्देनजर सतर्कता के निर्देश

Sun, 21 Feb 2016 06:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 होली, महाशिवरात्रि और एमएलसी पद के चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिया है कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा न डाली जाए तथा पूरी सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि समस्त एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमण कर होलिका दहन स्थल का चिह्नांकन करा लें। विवादित स्थलों के संबंध में कठिनाई हो तो उसका निराकरण करा लें। निर्वाचन एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री जैसी गतिविधियों पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जाए। एडीएम ने कहा कि एमएलसी पद के लिए तीन मार्च को मतदान होना है, जिसमें ग्राम प्रधान, पुराने बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के सभासद, सांसद एवं विधायक द्वारा मतदान किया जाएगा। इसलिए निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण जल्द कर लिया जाए। पुराने मानक के अनुसार संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिह्नांकन कर सतर्कता के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। बैठक में एएसपी एपी सिंह, सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें