फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंद्रह साल से नहीं आई खाद, गोदाम हुआ जर्जर

Mon, 16 Feb 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
15 साल से बंद पड़ा डिमरौल का उप खाद गोदाम। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। गांव डिमरौल में स्थित बिजुआ सहकारी समिति का उप खाद गोदाम करीब पंद्रह वर्षों से बंद पड़ा है। उपयोग न होने के कारण भवन खस्ता हाल हो चुका है और ग्रामीण इसे भूसा रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हरिओम शर्मा के अनुसार, पहले यहां नियमित रूप से खाद का भंडारण होता था और गेहूं खरीद केंद्र भी संचालित किए जाते थे। अब स्थिति यह है कि भवन के दरवाजे तक उखाड़ लिए गए हैं।
ग्रामीण सालिकराम का कहना है कि केंद्र दोबारा शुरू होने पर किसानों को खाद के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शोभित कुमार शर्मा ने भी इसे जल्द चालू कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बी-पैक्स बिजुआ के सचिव विपिन बिहारी वाजपेयी ने बताया कि मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मार्च-अप्रैल तक आदेश मिलने की संभावना है, जिसके बाद किसानों को यहीं से खाद उपलब्ध कराई जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें