फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीमा पार ले जाई जा रही खाद और गेहूं जब्त, पांच नेपाली पकड़े

Sat, 07 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में पांच नेपाली नागरिक। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार सुबह एसएसबी ने अवैध रूप से सामान ले जा रहे पांच नेपाली नागरिकों को पकड़ लिया। जवानों ने पांच साइकिलों के साथ चार बोरी यूरिया, तीन बोरी डीएपी और एक बोरी गेहूं जब्त किया। सभी को कस्टम कार्यालय मिहींपुरवा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 70वीं वाहिनी की डी समवाय, बीओपी बेहिन्वाकुआं की टीम ने सूचना पर कार्रवाई की। सुबह करीब 8:15 बजे सीमा स्तंभ संख्या 680/13 और 681 के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 मीटर भारत की ओर नेपाल ले जाया जा रहा सामान पकड़ा गया।
विज्ञापन

कमांडेंट ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निगरानी और कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें