फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणबद्ध प्रक्रिया से डेटा फीडिंग में तेजी

Fri, 16 Jan 2015 04:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए अपनाई गई चरणबद्ध प्रक्रिया से काम में तेजी आई है। पहले चरण में अंत्योदय राशनकार्डो की डेटा फीडिंग का काम किया गया जो अब तक 97.9 फीसदी पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में बीपीएल राशनकार्डों की डेटा फीडिंग का काम एक जनवरी से शुरू हुआ है। 15 जनवरी तक इसमें 77.5 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। 20 जनवरी तक बीपीएल राशनकार्डों की फीडिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

बीपीएल राशनकार्डों की फीडिंग के साथ ही नगरीय क्षेत्र के एपीएल राशनकार्डों की डेटा फीडिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। अभी एपीएल राशनकार्डों की डेटा फीडिंग की डेडलाइन तय नहीं की गई है। अंत्योदय कार्डों की डेटा फीडिंग की डेडलाइन 30 दिसंबर तय थी। इसमें अब तक 97.9 फीसदी डेटा फीडिंग करके ऑनलाइन कर दिया है। इनकी प्रिंटिंग शुरू हो गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि अंत्योदय राशनकार्डों का काम पूरा होने के बाद एक जनवरी से बीपीएल राशनकार्डों की फीडिंग का काम शुरू किया गया। जिले के कुल 176717 बीपीएल राशनकार्डों में से 15 जनवरी तक 137038 राशनकाडों की डेटा फीडिंग की जा चुकी है। इस तरह 77.55 फीसदी राशनकार्ड प्रिंट के लिए तैयार हो चुके हैं। बीपीएल राशनकार्डों की फीडिंग और ऑनलाइन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी तय की गई है। इसके बाद बीपीएल का साफ्टवेयर लखनऊ से लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीपीएल राशनकार्डों के साथ एपीएल राशनकार्डों में ग्रामीण क्षेत्र के राशनकार्डों के काम को रोक कर नगरीय क्षेत्र के राशनकार्डों के डेटा फीडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। नगरीय क्षेत्र के 106036 एपीएल राशनकार्डों में से अब तक सिर्फ  23816 राशनकार्डो के डेटा फीड हो पाए हैं। यह प्रगति महज 22.46 फीसदी है। जबकि ग्रामीण इलाकों में 33.37 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नगरीय क्षेत्र के एपीएल कार्डों की डेटा फीडिंग का काम अगले 11 दिन के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि राशनकार्ड नवीनीकरण के एंड टू एंड कंप्यूटराइजेशन में चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाए जाने से काम में तेजी से प्रगति हुई है। जल्दी ही अंत्योदय राशनकार्डों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। जल्दी ही बीपीएल और एपीएल राशनकार्ड बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें