फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किससे कहूंगा-हैप्पी फादर्स डे

विज्ञापन
शिवम अग्रवाल - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हर साल फादर्स डे के दिन सबसे पहले पिता जी को हैप्पी फादर्स डे बोलता था। मगर, कोरोना महामारी ने हमसे हमारे पिता को ही छीन लिया। इस बार मन उदास है कि किसे मैं विश करूंगा।
विज्ञापन

यह कहना है गोला पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के पति एवं समाजसेवी स्वर्गीय वरुण अग्रवाल के पुत्र शिवम अग्रवाल का।
शिवम का कहना है कि पिता के न रहने से घर और हमारी शिक्षा प्रभावित हुई है। सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था। पिता ने सदैव लोगों की मदद करने पर विश्वास किया। दूसरों के सुख दुख में बराबर की भागीदारी को तत्पर रहते थे। जीवन में अपने लिए कुछ न बनाकर लोगों की मदद करते रहे। अब पिताजी तो नहीं रहे, लेकिन उनके आदर्शों पर चलकर जीवन व्यतीत करूंगा। शिवम बताते हैं कि समाजसेवा का संकल्प हमारे बाबा ब्रह्मलीन भारत भूषण अग्रवाल से पिता ब्रह्मलीन वरुण अग्रवाल को मिला। अब मैं भी पिताजी के आदर्शों पर चलकर समाज के लिए समर्पित रहूंगा, क्योंकि समाज सेवा हमारे परिवार का लक्ष्य रहा है, जिसे आगे भी कायम रखूंगा। संवाद

वरूण अग्रवाल फाइल फोटो- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें