फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदरकुंड से सटे खेतों  में बाघ दिखने से दहशत 

Tue, 05 Dec 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। 
विज्ञापन
tiger - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगली सुअर का किया शिकार, किसानों के शोर मचाने पर गन्ने के खेत में घुसा 
 
दुधवा के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से निकल कर एक बाघ भदरकुंड इलाके से सटे खेतों तक आ पहुंचा। इसे देखकर खेतों की रखवाली कर रहे किसानों में दहशत फैल गई, उनके शोर मचाने पर बाघ गन्ने खेत में घुस गया। जहां उसने कुछ देर बाद ही एक जंगली सुअर पर हमला बोलकर उसका शिकार किया। सोमवार को बाघ रात भर खेत में डटा रहा। ग्रामीणों को पूरी रात बाघ के रुक-रुक कर दहाड़ने की आवाजें सुनाई देती रही। 
भदरकुंड इलाके के किसान अनवर अली, प्रेम सिंह, अलीउल्ला, संदीप सिंह, हैप्पी सिंह, गोल्डी गोयल आदि ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे वह भदरकुंड से सटे खेतों में फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जटपुरा बीट जंगल से निकल कर एक बाघ हरदुआ फार्म होता हुआ उनके खेतों के पास आ धमका। बाघ को सामने आता देख फसल की रखवाली कर रहे लोगों के होश उड़ गए, उनके शोरगुल करने पर बाघ गन्ने खेत में घुस गया। बाघ को देख डरे सहमे किसानों ने बताया कि खेत में घुसते ही बाघ ने एक जंगली सुअर पर हमला बोल दिया और उसका शिकार किया। गन्ने के खेत से जंगली सुअर की दहाड़ सुनाई देने और कई जंगली सुअरों को गन्ने के खेत से बाहर भागने पर लोगों को जंगली सुअर पर बाघ हमले का आभास हुआ। किसानों ने इसकी सूचना फॉरेस्ट गार्ड सुखपाल सिंह को दी। उन्होंने वहां पहुंचकर इस बारे में जानकारी हासिल कर इसकी सूचना रेंजर को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भदरकुंड इलाके में बाघों के मूवमेंट की सूचना मिली है। वन कर्मियों को बाघों का मूवमेंट और उनकी निगरानी के निर्देश दिए गए है। फिर भी किसानों और ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। - डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी, मैलानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें