फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों को डरा रहे मौसम के तेवर, बारिश के चलते फसल कटाई रुकी

Sat, 01 Apr 2023 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

 आसमान में छाए बादल किसानों के लिए चिंताएं पैदा कर रहे हैं। जो फसल कट चुकी है, वो भीग रहीं। जो खेतों में खड़ी है वो तेज हवाओं से गिर रही है।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में मौसम के बदलते तेवर किसानों को डरा रहे हैं। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद शनिवार को भी हल्की बारिश हुई। दिनभर में मौसम ने कई रंग बदले। कभी धूप खिली तो कभी बादलों ने सूरज को ढक लिया। दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के तेवर देख किसानों ने फसल कटाई फिलहाल रोक दी है।

विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंडी हवा के चलने के दौरान बीच-बीच में निकली गुनगनी धूप लोगों को खूब भायी। आसमान में छाए बादल किसानों के लिए चिंताएं पैदा कर रहे हैं। जो फसल कट चुकी है, वो भीग रहीं। जो खेतों में खड़ी है वो तेज हवाओं से गिर रही है। ऐसे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल कहते हैं कि खीरी जिले में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। इससे फसलों को खास नुकसान नहीं हुआ है। किसानों को इस समय कुछ इंतजार करके फसल काटनी चाहिए, क्यों कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। यदि तेज बारिश हुई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें