फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आज करेंगे चीनी मिल का घेराव

Sun, 31 Jan 2016 07:44 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के गन्ना किसान अपने गन्ना पेमेंट को लेकर एक फरवरी को पलिया चीनी मिल का घेराव, प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगे । इसकी सभी तैयारियां पूरी करा ली गईं हैं और किसान खुद भी एक दूसरे से इस आंदोलन में शामिल होने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

केन सोसायटी अध्यक्ष विकास कपूर, उपाध्यक्ष फरजंद अली बुंदू मियां के नेतृत्व में किसान मजदूर पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सोनी समेत तमाम किसान नेताओं ने रणनीति के तहत इसकी तैयारियां की हैं। गांवों में प्रचार-प्रसार कर गन्ना किसानों को इसमें शामिल होने को कहा गया है। इससे पूर्व इसको लेकर सोसायटी में बैठकें भी की गईं हैं। बैठक में कहा गया है कि केन एक्ट के तहत 14 दिन  छोड़कर पूर्ण भुगतान किया जाना चाहिए था लेकिन मिल प्रबंधन इन सब नियमों को ताक पर रख कर भुगतान नहीं कर रहा है। किसानों ने कहा कि इससे किसान बुरी तरह परेशान हैं और उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी कर्ज लेने पड़ रहे हैं। मिल प्रबंधन से आग्रह किया गया लेकिन वह किसानों की परेशानी को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि किसानों को लड़ाई छेड़नी पड़ रही है। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन सिर्फ पेमेंट लेने की बाद ही खत्म होगा। फिलहाल सभी किसान एक फरवरी को पहले सुबह करीब 10.30 बजे सोसायटी पहुंचेंगे और फिर यहां से मिल के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें