फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लिखित आदेश तक धरने से नहीं हटेंगे किसान

Thu, 08 Oct 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया सुहेली नदी व नकहुआ नाले की सफाई को लेकर पांचवें दिन जारी किसानों का धरना । संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। बंसी नगर चौकी के पास सुहेली नदी और नकहुआ पुल नाले की पूरी डिस्टलिंग की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि सफाई का लिखित आदेश मिलने तक धरना समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) ने भी समर्थन दिया। इससे पहले दोनों व्यापार मंडल, बस यूनियन और पलिया बार एसोसिएशन समर्थन दे चुके हैं। विभिन्न गांवों से किसान धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
किसानों ने कहा कि एसडीएम के आश्वासन पर छोटी पुलिया की सफाई के लिए जेसीबी भेजी गई थी, लेकिन कुछ देर नाममात्र की सफाई के बाद उसे वापस बुला लिया गया। किसानों ने इसे औपचारिकता बताते हुए कहा कि पूरी सफाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें