फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 8 से भूख हड़ताल पर बैठेंगे किसान

विज्ञापन
पलिया दुधवा रोड बंसी नगर में जारी धरना। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर बंसीनगर चौकी के पास सुहेली नदी की डिस्टलिंग और पुल-नालों की सफाई की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आठ अक्तूबर से कुछ किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनके अनुसार, सुहेली नदी और नालों में सिल्ट व गंदगी जमा होने से जल निकासी प्रभावित होती है। बारिश में आसपास के गांवों और खेतों में जलभराव हो जाता है। किसानों ने सात अक्तूबर को धरना स्थल पर विशाल प्रदर्शन का भी एलान किया है।
किसानों ने कहा कि सुहेली नदी, नकहुआ पुल और नाले की सफाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। महंगापुर गुरुद्वारे के सहयोग से धरनास्थल पर किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था की जा रही है। ट्रॉलियों से किसान लगातार धरना स्थल पहुंच रहे हैं और आसपास के गांवों से भी संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें