फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 31 तक नहीं किया भुगतान तो गन्ना पेराई बाधित करेंगे किसान

विज्ञापन
पलिया तहसीलदार को गन्ना भुगतान संबं​धित ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले भारी संख्या में किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार आरती यादव को दिए गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि 16 जनवरी को मिल के यूनिट हेड से किसानों की वार्ता हुई थी, जिसमें किसानों से कहा गया था कि एक फरवरी 2024 तक बकाया भुगतान किसानों के खातों में भेजा जाएगा। लेकिन मिल प्रबंधन अपने वादे से मुकर गया और मात्र दो दिनों का ही भुगतान किया है।
विज्ञापन

किसानों का इस सत्र का करीब 220 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान मिल पर बकाया है। 31 जनवरी तक भुगतान न होने पर एक फरवरी से मिल की गन्ना पेराई बाधित करने की चेतावनी भी किसानों ने दी। इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पलिया तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह, संजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें