सहकारी गन्ना विकास समिति में सामान्य निकाय की बैठक संपन्न
मोहम्मदी। सहकारी गन्ना विकास समिति दिलावरपुर की सामान्य निकाय की बैठक हुई। बैठक में आगामी गन्ना सत्र में 15 पैसे प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना किसान महाविद्यालय के लिए योगदान देने का प्रस्ताव पास हुआ।
सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय बैठक में सभा द्वारा समिति के संतुलनपत्र एवं बजट का अनुमोदन करने के साथ समिति क्षेत्र में 11 क्रय केंद्रों को कुंभी चीनी मिल 17 क्रय केंद्रों को अजबापुर चीनी मिल के पक्ष में सुरक्षित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा मोहम्मदी क्षेत्र में संचालित गन्ना किसान महाविद्यालय के लिए सहयोग के रूप में 15 पैसे प्रति क्विंटल वर्ष 2023- 2024 के गन्ना मूल्य से योगदान देने का प्रस्ताव सर्व समस्या पारित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से गन्ना महाविद्यालय में सहयोग करने की बात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम किशोर वाजपेई ने की। इस दौरान सीमित क्षेत्र के सदस्य डेलीगेट किसान और अजबापुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास परिषद अंगद प्रताप सिंह अजीत सिंह, सचिव संजय सिंह मौजूद रहे। संवाद