फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छुट्टा गोवंशों से परेशान किसानों का प्रदर्शन आज

विज्ञापन
ईसानगर क्षेत्र में छुट्टा गौवंश से परेशान किसान। संवाद
विज्ञापन
ईसानगर। छुट्टा गोवंशों से परेशान किसानों के ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से उनमें रोष है। मंगलवार को किसान धरना प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पूरी रात खेतों में पड़े रहने के बाद भी फसल नहीं बच रही है। पिछले सप्ताह किसानों ने एसडीएम धौरहरा को दिया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को ब्लॉक ईसानगर के ग्राम शिवपुर, विरसिंगपुर,चहलार, गनेशपुर, हसनपुर कटौली, गोपालपुर, बेती सहदेव, चपकहा सहित कई गांवों के किसानों ने बैठक कर रणनीति बनाई। माना जा रहा है कि किसान मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस संबंध में बीडीओ नीरज दुबे ने बताया कि गोशाला बनाने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है। भूमि उपलब्ध करा दी जाए जिससे निर्माण कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें