फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली-खाद के मुद्दे पर सड़क पर उतरे किसान

Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के किनारे धरने पर बैठे भाकियू भानू के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पसगवां। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले किसानों ने बिजली, खाद समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय और नेशनल हाईवे-30 स्थित जंगबहादुरगंज बाइपास पर प्रदर्शन किया। उचौलिया पुलिस के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू (भानू) के युवा जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह और जिला उपाध्यक्ष हेतराम सिंह यादव ने किया। ज्ञापन में किसानों ने पसगवां के ग्राम ढंढेल में जर्जर बिजली लाइन का मुद्दा उठाया। साथ ही उचौलिया थानाध्यक्ष के व्यवहार पर रोष जताया। आरोप लगाया कि युवा जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतराम सिंह यादव समस्या लेकर उचौलिया थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष अवधराज सिंह सेंगर ने न उन्हें बैठाया और न ही उनकी बात सुनी।
किसानों ने गन्ना समिति जेबीगंज में 25 लाख रुपये के खाद घोटाले का भी आरोप लगाते हुए जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसके अलावा अन्य मांगें भी उठाईं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान उचौलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर और किसान यूनियन के नेताओं ने घास के मैदान में बैठकर वार्ता की। इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई। मौके पर सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह, एसएचओ पसगवां जितेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राम बालक समेत पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान शिव कुमार राठौर, नेत्रपाल, हेतराम, नीरज कुमार, रामनिवास सिंह यादव, रिंकू राज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें