फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Sun, 04 Oct 2015 11:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी फसल 2015 में वितरित किए जाने वाले प्रमाणित बीजों पर अनुदान डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (डीबीटी) के तहत आरटीजीएस के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजा जाएगा। जिन किसानों ने पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण  नहीं कराया है, उनके लिए 15 अक्तूबर तक पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002001050 अथवा कृषि विभाग की  वेबसाइट पर उपलब्ध कृषक पंजीकरण फार्म पर आनलाइन पंजीकरण अथवा उपकृषि  निदेशक कार्यालय में बैंक पासबुक, खसरा/खतौनी के साथ संपर्क कर पंजीकरण  कराया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि रबी फसलों के प्रमाणित बीज सरकारी/अर्धसरकारी/सहकारी संस्थाओं जैसे कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, यूपी एग्रो, उप्र बीज विकास निगम, इफको एवं कृभको आदि के बीज विक्रय केंद्रों के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए लोकवाणी/सामान्य सुविधा केंद्र/ साइबर कैफे पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने दस्तावेज विकास खंड स्तर पर राजकीय कृषि भंडार पर उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण कराए किसी भी किसान को सरकारी/अर्धसरकारी/सहकारी संस्थाओं जैसे कृषि, सहकारिता विभाग, उप्र बीज विकास निगम, इफको एवं कृभकों के बीज विक्रय केंद्रों से बीज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। गेहूं के प्रमाणित बीजों एवं अन्य प्रमाणित बीजों का वितरण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें