फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भुगतान न होने पर किसानों ने रोकी गन्ना आपूर्ति

Sun, 18 Jan 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड में खाली पड़ा केन करियर। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी क्षतिग्रस्त बस संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल ने किसानों का पिछले वर्ष का भी गन्ना भुगतान नहीं किया है। नाराज किसानों ने चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति ठप कर दी है। इससे मिल की एक इकाई बंद हो गई, जबकि प्रबंधन कोहरे को कारण बता रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र में 12.69 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था। इसका मूल्य 47620.44 लाख रुपये बना। मिल ने किसानों को 41582.41 लाख रुपये का ही भुगतान किया है। किसानों का पिछले सत्र का ही 6038.03 लाख रुपये बकाया है। वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल ने 69.79 लाख क्विंटल गन्ना खरीद लिया है, जिसका मूल्य 27,685.45 लाख रुपये बना है।
राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन की ओर से पहली जनवरी को चीनी मिल की गन्ना आपूर्ति ठप कर दी थी। इस पर मिल प्रबंधन ने मौके पर मौजूद गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का संपूर्ण भुगतान तुरंत करने और सभी गन्ना किसानों का भुगतान 15 जनवरी तक करने का वायदा किया था तो संगठन ने गन्ना आपूर्ति शुरू कर दी थी। इसके विपरीत मिल प्रबंधन ने दोनों में से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इससे चीनी मिल से किसानों का विश्वास उठ गया है और उन्होंने स्वत: गन्ना आपूर्ति बंद कर दी है।
विज्ञापन

गन्ना आपूर्ति जारी रखने के लिए मिल प्रबंधन तंत्र सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड को अधिक इंडेंट जारी कर रहा है। अधिक इंडेंट के कारण समिति ने चार दिन में ही 7 और 8 दो पक्षों की पर्चियां निकाल दी हैं। चीनी मिल की दोनों इकाइयों की गन्ना पेराई क्षमता 1,30,000 क्विंटल प्रतिदिन की है। किसानों की तरफ से गन्ना आपूर्ति न करने के कारण एक इकाई बंद हो गई।

चीनी मिल की तरफ से गन्ना भुगतान न करने से परेशान किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। इस कारण वह क्रशर और कोल्हू पर नकद गन्ना बेच रहे हैं। इसलिए बजाज मिल में गन्ना आपूर्ति नहीं कर रहे हैं।
लोकेश कुमार गुप्ता, गन्ना किसान




पेड़ी गन्ना 80 प्रतिशत तक खत्म हो गया है। सुबह सर्दी अधिक थी। कोहरा भी रहा। अधिक सर्दी में किसान नए पौधे का गन्ना कम काटते हैं। यही कारण है कि आवक कम रही। अधिक सर्दी में अक्सर ऐसा हो जाता है। कुछ देर के लिए एक इकाई बंद हुई थी।
विज्ञापन


पीएस चतुर्वेदी, महा गन्ना प्रबंधक, बजाज चीनी मिल, गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें