फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में किसानों ने चौराहे पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैलगाड़ी पर बैठकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। महंगाई के विरोध में किसानों ने सदर चौराहे पर धरना दिया। उसके बाद बैलगाड़ी पर सिलिंडर आदि रखकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वहीं गोला गोकर्णनाथ में भी महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर तहसील गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
निघासन में किसान नेता जसपाल पाल सिंह पल्ला ने बताया कि लगातार रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी की महंगाई से कमर टूट गई है। किसानों ने सदर चौराहे पर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान चौराहे पर काफी जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ओपी गुप्ता ने किसानों से ज्ञापन लिया। इस दौरान कृष्णा अधिकारी, बलदेव सिंह, कश्मीर सिंह, रंजीत, रामजीवन, सुखवंत सिंह, हीरालाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल भारत भूषण कॉलोनी स्थित पार्टी कैंप कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए जुलूस लेकर निकले। तहसील गेट पर कांग्रेसियों ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में भाजपा सरकार पर करारे प्रहार किए। इस दौरान सहजेंद्र दीक्षित, रामकुमार वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार वर्मा, किरन पटेल, सतीश चंद्र मिश्र, रामदेवी आदि मौजूद रहीं।
किसान महासभा ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन
पलियाकलां। अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से बढ़ती महंगाई, कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया है।
ज्ञापन में महंगाई पर रोक लगाने, कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी को कानूनी गारंटी देने, सरकार द्वारा राजनीतिक विरोधियों पर फर्जी मुकदमों में जेल भेजने की कार्रवाई बंद करने, देश में गन्ना समेत सभी फसलों के भुगतान की गारंटी दिलाने की मांग की गई है। इस दौरान महासभा के प्रभारी कमलेश राय, लक्ष्मी नारायण, प्रदीप कुमार, हरीनाथ, मायाराम, गजराज यादव, जितेंद्र कुमार, राजकपूर, रिखिन देव आदि मौजूद रहे। संवाद
किसान मोर्चा ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
संपूर्णानगर। कस्बा में बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने सिख समुदाय की बालिका के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सामने दलनगर निवासी जयमीन मांगट ने बताया कि किसान मोर्चा के आवाहन पर प्रोगेसिव किसान फंड की ओर से मोदी सरकार में किसानों पर लगातार पड़ रही महंगाई का विरोध किया जा रहा है। आंदोलन की अगुवाई कर रहीं मांगट की मानें तो गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा है। एमएसपी लागू नहीं हो रही है। गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को नारेबाजी के साथ किसानों ने प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें