फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान से बचने के किसान कराएं फसलों का बीमा : डीएम

विज्ञापन
बैठक में मौजूद प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह - स्रोत  - सूचना विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में अधिकारियों के सामने समस्याएं रखी गईं। डीएम ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समय से और गुणवत्तापरक निस्तारण कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानपरक योजनाओं के जरिये उन्हें समृद्ध बनाने के लिए नए कदम उठा रही है। क्षति से बचने के लिए किसान पीएम फसल बीमा कराएं। किसान रबी फसलों का बीमा 31 दिसंबर से पहले करा लें, ताकि किसी भी दशा में फसल क्षति होने पर उन्हें मायूस न होना पड़े। उप निदेशक (कृषि) अरविंद मोहन मिश्र ने कहा कि किसान दिवस किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करता है।
बैठक में डीसीओ वेद प्रकाश सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, डीएचओ मृत्युंजय सिंह अन्य अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें