फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक विधि से अधिक लाभ अर्जित करें किसान : डॉ. मिश्रा

Fri, 13 Jun 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सेमरई गांव की किसान गोष्ठी में बोलते गन्ना महाप्रबंधक। स्रोत : चीनी मिल
विज्ञापन
पसगवां। मुख्यमंत्री गन्ना किसान विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गन्ना विकास परिषद जंगबहादुरगंज के ग्राम पसगवां में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषक ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक प्रमुख वक्ता डॉ. एससी मिश्रा ने गन्ना रोपाई की वैज्ञानिक विधियों और उससे जुड़े लाभों के विषय में जानकारी दी। उपमहाप्रबंधक (गन्ना) ए सिद्दीकी ने किसानों से आग्रह किया कि वे शरदकाल में रोपी गई गन्ने की फसल तथा वसंतकालीन तहत जल्दी बोई गई फसलों में मिट्टी चढ़ाना एवं बंधाई जैसे आवश्यक खेत प्रबंधन कार्य अवश्य करें। इससे फसल की मजबूती और उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें