फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विधायकों के आश्वासन पर किसानों का सत्याग्रह समाप्त

Sun, 18 Oct 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सत्याग्रह में विधायक अमन गिरि और रोमी साहनी को ज्ञापन देते संगठन के प्रदेश अध्यक्ष। स्रोत: संगठ
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन (राकिशसं) का सत्याग्रह चौथे दिन भाजपा के पलिया विधायक रोमी साहनी और गोला विधायक अमन गिरि के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने दोनों विधायकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायकों ने ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और आगामी सत्र से 14 दिन में गन्ना भुगतान सुनिश्चित कराने के प्रयास का आश्वासन दिया।
18 अक्तूबर को सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे दोनों विधायकों के सामने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि गन्ना किसानों का 216 करोड़ रुपये बकाया है। बजाज चीनी मिल के पास केवल 18 करोड़ रुपये की चीनी बची है, जबकि शेष चीनी, एथेनॉल, शीरा, प्रेस मड और बैगास आदि की बिक्री हो चुकी है। उस समय मिल के गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी और कारखाना प्रबंधक अजीत तिवारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

गन्ना महाप्रबंधक ने बैंक खुलने पर किसानों के खातों में उसी दिन 10 करोड़ रुपये और दीपावली से पहले पांच करोड़ रुपये देने का वचन दिया। इस पर विधायकों ने भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री और कुशाग्र बजाज से बात करेंगे, ताकि अगले सत्र से 14 दिन में गन्ना भुगतान हो सके।
चीनी प्रोत्साहन नीति-2004 के तहत भुगतान की मांग
संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित अलग-अलग ज्ञापनों में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट प्रयागराज के आदेशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग प्रोत्साहन नीति-2004 के तहत बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड को उत्तर प्रदेश सरकार से ब्याज सहित 1978 करोड़ रुपये मिलने हैं। संगठन ने यह धनराशि कंपनी को देने के बजाय उसकी 14 चीनी मिलों के गन्ना किसानों के एस्क्रो खातों में भेजने और कंपनी को बैंकों से सीसी क्रेडिट लिमिट बनवाने का निर्देश देने की मांग की। इससे किसानों का बकाया भुगतान हो सकेगा और आगामी सत्र का भुगतान 14 दिन में हो सकेगा।
इस मौके पर शिवदयाल वर्मा, संतोष सिंह भदोरिया, राजेश वर्मा, अनिल कुमार, राहुल वर्मा, रामनिवास, जगदीश सिंह, मनोज कुमार, विद्यासागर, कमर सिद्दीकी, महेश गिरि, कमलेश कुमार और रमेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें