मौके पर नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार
नैनापुर गांव के किसान कौशल वर्मा, रामप्रताप वर्मा, सुमित मौर्या , वीरेंद्र कुमार, मलखे, हरिओम, नीरज आदि का आरोप है कि समस्या की सूचना मिल प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदारों को कई बार दी गई, लेकिन न तो प्रबंधन का कोई अधिकारी और न ही कर्मचारी मौके पर पहुंचा। जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि सेंटर पर लोडर न होने से दिक्कत हुई है, एससीडीआई ऐरा से सेंटर शुरू कराने को कहा है। जल्द तौल शुरू हो जाएगी। यदि किसानों से गन्ना उतराने के एवज में रुपये लिए जा रहे है तो गलत है। जांच कराएंगे दोषियों पर कार्रवाई होगी।