फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत पर अड़े किसान संगठन, नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
तहसील परिसर में मौजूद किसान। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने शनिवार को महापंचायत करने का ऐलान किया है, लेकिन उन्हें प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। किसानों का कहना है कि अनुमति मिले या न मिले वह हर हाल में महापंचायत शनिवार को ही करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिख सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह, सचिव मंदीप सिंह, अमृत सिंह, लवी सिंह आदि पदाधिकारी कृषि बिल के विरोध में कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए एसडीएम अखिलेश यादव के पास पहुंचे तो एसडीएम ने अनुमति देने से मना करते हुए किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। सूचना पर शाम चार बजे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल दलबल के साथ तहसील पहुंचे। जहां एसडीएम के बंद दफ्तर के अंदर अधिकारियों और किसानों के बीच घंटों वार्ता का दौर चलता रहा। अधिकारी किसानों को समझाने में जुटे रहे, वहीं किसान शनिवार को किसान महापंचायत करने पर अड़े रहे। देर शाम तक दोनों पक्षों में कोई हल नहीं निकल सके।
एसडीएम दफ्तर के बाहर मौजूद किसान जसविंदर सिंह, नरवीर सिंह सोनी, त्रिलोचन सिंह, बूटा सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ने बताया कि प्रशासन अनुमति दे या न दे। वह किसान महापंचायत जरूर करेंगे। तहसील परिसर में लखहा, हजरतपुर, ग्रंट नं तीन, हरीनगर सहित क्षेत्रों से सैकड़ों किसान देर रात तक डटे रहे। वहीं सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें