फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंसी नगर में किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी

Tue, 06 Oct 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बंसी नगर चौकी के पास चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। सुहेली नदी की डिसिल्टिंग और नकहुआ पुल नाले की सफाई की मांग को लेकर बंसी नगर चौकी के पास चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को उन्होंने एक डीडी कार्यालय के पास बड़े आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

बीते शाम दुधवा मुख्यालय से वार्डन महावीर सिंह और पलिया तहसील से नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव किसानों से बातचीत करने पहुंचे थे। लगभग एक घंटे चली वार्ता के बावजूद दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन सकी। दुधवा मुख्यालय के वार्डन महावीर सिंह ने बताया कि किसानों से विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कार्य का सर्वे पूरा कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जैसे ही बजट विभाग के खाते में स्थानांतरित होगा कार्य तुरंत शुरू करा दिया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बावजूद किसान संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें