फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर बिफरे किसान

Fri, 25 Dec 2015 07:42 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया चीनी मिल के अदलाबाद सेंटर पर किसानों ने घटतौली को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। दो किसानों की ट्रॉलियों में करीब ढाई क्विंटल गन्ना कम निकलने पर किसानों ने तौल बंद करा दी। इसके बाद एसडीएम को फोन करके सूचना दी। किसानों के हंगामे को देखकर तौलकर्मी वहां से भाग गए। बाद में कानूनगो ने स्थलीय जायजा लिया।
विज्ञापन

अदलाबाद के सरोज तिवारी शुक्रवार को अपनी ट्रॉली में गन्ना भरकर यहां के गुलरिया चीनी मिल के सेंटर पर तुलवाने गए थे। उन्होंने अपनी ट्रॉली पहले धर्मकांटे पर तुलवा ली थी। गन्ना क्रय केंद्र पर जब ट्रॉली तौली गई तो इसमें करीब ढाई क्विंटल गन्ना कम निकला। साथ ही रामचंद्र के गन्ने की ट्रॉली में भी इतना ही गन्ना कम निकला। इस पर वहां मौजूद किसान घटतौली से नाराज हो गए।
तभी वहां पहुंचे अदलाबाद के राजेंद्र ने अपनी गन्ने की ट्रॉली तुलवाई इसमें 47.60 क्विंटल गन्ना बताया गया। किसानों का हंगामा देखकर उसने भी शक होने पर वहां से निघासन धर्मकांटे पर अपनी ट्रॉली ले जाकर तुलवाई तो इसमें 49.30 क्विंटल गन्ना पाया गया। यह देखकर किसानों ने सेंटर पर हंगामा करना शुरू कर दिया। फोन करके एसडीएम को इसकी सूचना दी। किसानों के आक्रोश को देखकर सेंटर पर मौजूद तौल कर्मचारी आदि वहां से भाग गए। बाद में एसडीएम के आदेश पर कानूनगो अनिल शुक्ला मौके पर पहुंचे और किसानों से मामले की जानकारी ली। शाम तक सेंटर पर तौल बंद थी। किसान कांटा सही होने के बाद ही अपना गन्ना तुलवाने की बात पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें