फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान वर्ष में रो रहा किसान

Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन पर हुई बैठक
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की हुई बैठक में किसानों की समस्याओं और सरकार की लचर नीति और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रत्याशी चयन पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति प्रांगण में भूपराम वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी से गोला से दिनेश कुमार वर्मा उर्फ पप्पू के नाम पर विचार विमर्श किया जा रहा है। पलिया, निघासन, श्रीनगर और कस्ता से विधायक पदों पर चुनाव लड़ाने की रणनीति बनाई जा रही है। किसान रो रहा है, क्योंकि न तो उसे बेचे गन्नेे का भुगतान मिल पा रहा है और न ही उसकी फसलों की खरीद ही की जा रही है। गेहूं बेंचने वाले किसानों का भी भुगतान बाकी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान वर्ष घोषित कर किसानों को उन्नति का दावा कर रहे हैं। गोला विधानसभा के लिए पार्टी से दिनेश कुमार वर्मा, श्रीनगर में संतराम भार्गव को प्रभारी, कस्ता से प्रेमनाथ रस्तोगी को विधानसभा अध्यक्ष, मितौली का देवदत्त वर्मा को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री अंजनी दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष हरीसिंह, रामेंद्र कुमार वर्मा, श्रवण यादव, शंकरलाल वर्मा, देवलाल वर्मा, मालती वर्मा, बालगोविंद वर्मा, सत्येंद्र कुमार राज, इंद्रपाल  भार्गव, दूलीचंद, चंद्रप्रकाश पैलवी, रामपाल वर्मा, संजीव मिश्रा, जगदीश प्रसाद, रामसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें