फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद न मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा

Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
त्रिलोकपुर सहकारी समिति पर खाद के लिए खड़े किसान: संवाद
विज्ञापन
मझगई। त्रिलोकपुर सहकारी समिति पर पिछले एक सप्ताह से खाद के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को भी घंटों लाइन में लगने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिली, जिससे नाराज किसानों ने समिति कर्मचारियों पर कालाबाजारी के आरोप लगाए।
विज्ञापन

लोकनपुरवा, मलंगा, कंधरहिया, नौगवां, बाजारपुरवा, बबौरा और कोठिया समेत कई गांवों के किसान पिछले सात दिनों से नौगवां कस्बे स्थित सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे सुबह से कतार में लग जाते हैं, लेकिन शाम तक कभी मशीन खराब होने तो कभी स्टॉक खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।
किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जानबूझकर खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति सचिव राजेश यादव ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण खाद वितरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें