फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद के लिए किसानों में मारपीट, हंगामा

Sun, 03 Aug 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के बम्हनपुर में खाद के लिए लड़ते किसान। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के बम्हनपुर में पेट्रोल टंकी के सामने दुकान पर शनिवार को खाद लेने के चक्कर में किसानों में मारपीट हो गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसानों का आरोप है कि सुबह छह बजे दुकान खोलकर आखिर खाद का वितरण क्यों शुरू किया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी नहीं मौजूद था। मामले में चहेतों को दुकान खोलकर खाद देने का आरोप भी किसानों ने लगाया है।
विज्ञापन


गोविंदपुर निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि खाद के लिए कई दिनों से दुकान के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि दुकानदार सुबह छह बजे दुकान खोलकर चहेतों को खाद दे देता है। अन्य किसानों को खाद न होने की बात कहकर वापस भेज देता है।

बोटनपुरवा निवासी तारा देवी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति आया और अपने जान पहचान वालों को खाद दिलवाकर वहां से चला गया। यहां कई किसान कतार में लगे हुए थे। इस बीच किसी ने व्यक्ति को पकड़ लिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

धर्मापुर टांडा के प्रहलाद समेत अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि कई किसानों को अधिक खाद देकर अन्य किसानों को नजरअंदाज करने का कार्य किया जा रहा है। मामले में दुकानदार का लाइसेंस भी निरस्त करने की मांग किसानों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें