संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल के महंगापुर सेंटर पर रविवार को समय से तौल और गन्ना उठान न होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा कर दिया। रविवार को महंगापुर गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि ठेकेदार द्वारा लापरवाही से तौल कराई जा रही है। समय से तौल नहीं होती और गन्ना उठान में भी देरी की जाती है।
इससे पूर्व भी गदनियां बी क्रय केंद्र पर यह समस्या उठ चुकी है। भीषण गर्मी के चलते खेतों में गन्ना सूख रहा है। वहीं, गन्ना भरे वाहन जल्दी खाली न होने से किसानों के सामने दिक्कतें आ रही हैं। इसी मुद्दे पर किसानों ने हंगामा किया। इससे तौल काफी देर तक बंद रही। ठेकेदार से वार्ता के बाद गुस्साए किसान शांत हुए, तब जाकर तौल शुरू हो सकी। तौल न होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।