फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों ने मांगा 300 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान

विज्ञापन
पलिया गन्ना समिति में आयोजित किसानों की बैठक में बोलते किसान।
विज्ञापन
पलियाकलां। गन्ने का रुपया अब तक न मिलने से नाराज किसानों ने बैठक कर 300 करोड़ रुपये बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की। मिल के जीएम केन ने 30 सितंबर तक 10 करोड़ और मिल चलने से पहले संपूर्ण बकाया भुगतान दिलाए जाने का आश्वासन किसानों को दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को गन्ना समिति में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की आयोजित बैठक में संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि इस बार मिल चलने से पहले ही किसानों को बकाया भुगतान चाहिए। बैठक में चीनी मिल के जीएम केन राजीव तोमर ने कहा कि पिछले दो वर्षों से पिछले सालों की तुलना में मिल में पेराई की गई चीनी कम बनी है जिससे नुकसान हुआ है।
30 सितंबर तक 10 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेजा जाएगा और 21 सितंबर को एनसीएलटी में मिल के केस की सुनवाई है, जिसमें उम्मीद है कि मिल के पक्ष में फैसला आएगा। इससे किसानों का पिछला बकाया भुगतान अदा करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। बाकी मिल चलने से पहले संपूर्ण पिछला भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह के साथ ही गुरप्रताप सिंह, तेजेंद्र सिंह तेजी, राजा सिंह समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें