फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में फिर बही राब

Sun, 19 Apr 2015 06:17 PM IST
खजुरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर में एक बार फिर से राब लापरवाही से बह गया, इसमें जीएम ने चीफ केमिस्ट की लापरवाही मानते हुए उन्हें चार्जशीट दी है। जीएम के मुताबिक प्लेट लगाकर राब के बहाव को रोक लिया गया है इससे नुकसान कम हुआ है। इससे पहले वर्ष करीब 2012-13 के सत्र में भी लापरवाही से बड़ी मात्रा में राब बह चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब तीन बजे मिल के वर्टिकल क्रिस्टलाइजर टैंक का वाल खोला जा रहा था। उसको खोलने में लापरवाही बरती गई जिससे वाल पूरा खुल कर अलग हो गया और राब चीनी मिल परिसर में फैल गई। आनन-फानन में कई अधिकारी वहां पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और राब टैंक से निकलकर परिसर में फैल चुकी थी। इस कारण नालियां भी चोक हो गई, जिन्हें गर्म पानी बहाकर खोला गया।
हालांकि चीनी मिल जीएम कहते हैं कि प्लेट लगाकर बहाव को रोक लिया गया जिससे नुकसान कम हुआ है। मामले में जीएम एके मिश्रा ने चीफ केमिस्ट की लापरवाही मानी है और उन्हें इसके लिए चार्ज शीट दी है। टैंक की क्षमता करीब तीन हजार क्विंटल राब की बताई जाती है इस समय इसमें कितना राब मौजूद था इसकी जानकारी अभी मिल प्रशासन नहीं दे सका है। मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2012-13 के सत्र में भी इसी तरह राब बह गई थी और इन्हीं चीफ केमिस्ट की तैनाती थी। मामले में जांच टीम भी गठित हुई थी और उसने लापरवाही की रिपोर्ट भी दी थी लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जीएम एके मिश्रा ने कहा कि राब बही है लेकिन सूचना मिलने पर अलग से प्लेट लगाकर राब का बहाव रोक लिया गया और मामूली राब बही है। इसमें प्रथम दृष्टया चीफ केमिस्ट की लापरवाही पाते हुए चार्जशीट दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें