फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों ने पंचायत सचिवालय में बंद किए छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। मितौली तहसील के गांव अलीनगर फ़त्तेपुर में शनिवार को किसानों ने छुट्टा पशुओं को इकट्ठा कर ग्राम पंचायत सचिवालय में बंद कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने छुट्टा पशुओं से निजात पाने के लिए इससे पहले कई बार गोआश्रय स्थल ले जाने का प्रयास किया लेकिन वहां जानवरों को लेने से मना कर दिया गया। इसी के चलते किसानों ने पंचायत भवन में छुट्टा पशुओं को बंद का दिया। पंचायत सचिवालय में छुट्टा जानवरों के बंद होने के बाद एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय ने किसानों की इस समस्या को तुरंत सुलझाने के लिए पंचायत सचिव और प्रधान को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद आवारा पशुओं को गोआश्रय स्थल भेजने का काम शुरू कर दिया गया। इस बीच किसानों ने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की। किसानों की मांग है छुट्टा पशुओं को भी गोआश्रय स्थल भेजा जाए। एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय ने बताया कि पशुओं को गोआश्रय स्थल भेजा जाएगा। किसानों की समस्या का निदान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें