तिकुनिया कौड़ियाला घाट पर मोहल्ला नदी में शफीक उर्फ लल्ला को खोजती पुलिस व ग्रामीण
तिकुनिया। मोहाना नदी पार से नाव में सब्जी लेकर लौट रहे किसान की नाव कौड़ियाला घाट के निकट असंतुलित होकर मोहाना नदी में पलट गई। इससे किसान और उसकी भतीजी मुस्कान पानी में गिर गए। मुस्कान तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आई लेकिन किसान का अभी तक पता नहीं चला है।
कौडि़याला घाट के निकट बालू की रेती में सब्जी उगाकर भरण पोषण करने वाला किसान ग्राम पंचायत बरसोला के मजरा गांव बाबापुरवा निवासी शफीकउर्फ लल्ला सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे नाव में सब्जी लेकर घर आ रहा था। इस बीच नाव का संतुलन बिगड़ जाने के चलते नाव मोहाना नदी में पलट गई। नाव पर बैठी उसकी 15 वर्षीय भतीजी मुस्कान भी पानी में गिर गई। मुस्कान तो तैर कर किसी तरह बाहर निकल आई लेकिन शफीक उर्फ लल्ला का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची तिकुनिया कोतवाली पुलिस, एसएसबी के जवान और ग्रामीण शफीक की खोज कर रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी राजू राव ने बताया कि खोजबीन जारी है। अभी शफीक उर्फ लल्ला का पता नहीं चला है। मृतक के पिता नन्हे ने बताया कि वह रोज की तरह खेत से काम करके नाव के द्वारा आता था। दोपहर करीब 2:00 बजे सूचना मिली कि नाव पलट गई है। मौके पर पहुंचकर पता चला कि उनकी भतीजी सुरक्षित है। शरीफ का सुराग नहीं मिल रहा है। गोताखोर और एसएसबी के जवान शफीक खोज कर रहे हैं।
तिकुनिया कौड़ियाला घाट पर मोहल्ला नदी में शफीक उर्फ लल्ला को खोजती पुलिस व ग्रामीण