फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खरीद शून्य... केंद्रों पर नहीं बिक रहा नमी वाला गेहूं, आढ़ती खरीद रहे

विज्ञापन
मंडी के गेहूं खरीद केंद्रो पर सन्नाटा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गेहूं खरीद को लेकर तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक क्रय क्रेंद्रों का खाता नहीं खुला है। बारिश से नम हुई फसल भी खरीदने के योगी सरकार के आदेश के बाद क्रय केंद्रों पर 12 प्रतिशत की नमी को मान्य किया गया है। लेकिन मंडी में आ रहे गेहूं में नमी ज्यादा 27 प्रतिशत तक निकल रही है। इस वजह से केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शुरु हुई गेहूं खरीद के लिये पांच एजेंसियों ने कुल 136 क्रय केंद्र लगाए हैं, लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद एक भी दाना नहीं खरीदा गया है। सरकार समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है लेकिन पिछले पखवाड़े हुई बारिश से अधिकतर किसानों के गेहूं में नमी ज्यादा है। हालांकि, योगी सरकार ने नमी को भी दायरे में रखकर खरीद करने के निर्देश दिये हैं, लेकिन यहां सरकार के तय मानक 12 प्रतिशत से ज्यादा नमी निकल रही है।
सोमवार को राजापुर मंडी में मंडी सचिव सुधांशु व डीप्टीआरएमओ संतोष कुमार ने गेहूं की नमी चेक की, जो कि सरकारी मानकों से ज्यादा निकली। अफसरों ने बताया कि अधिकतर गेहूं की ढेरियों में औसतन 18 प्रतिशत, जबकि एक की ढेरी में 27 प्रतिशत नमी निकली है। सोमवार तक राजापुर मंडी में आढ़तियों ने 2050 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 774 क्विंटल गेहूं की खरीद की।
विज्ञापन


तीन मंडियों में खरीद, तीन में शून्य
सरकारी खरीद केंद्रों पर भले ही खाता न खुला हो, लेकिन जनपद की कुल छह मंडियों में तीन में अब तक 1,297 क्विंटल खरीद हुई है। इनमें लखीमपुर में 774 क्विंटल, गोला में 180 क्विंटल, मोहम्मदी में 343 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। जबकि, पलिया, मैगलगंज और तिकुनिया में न ही सरकारी केंद्रों पर खाता खुला और न ही मंडी में आढ़तियों की आढ़त पर।

मंडी के गेहूं खरीद केंद्रो पर सन्नाटा

मंडी के गेहूं खरीद केंद्रो पर सन्नाटा

मंडी के गेहूं खरीद केंद्रो पर सन्नाटा

मंडी के गेहूं खरीद केंद्रो पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें