गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक कर बकाया गन्ना भुगतान आवारा पशुओं की समस्या पर विचार-विमर्श किया।
रविवार को रविवार को संसारपुर, नौवा खेड़ा महुरैना सहित कई स्थानों पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक की। जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान और आवारा पशुओं की समस्या के किसान परेशान हैं। यदि शीघ्र इन समस्याओं का निराकरण सरकार नहीं करती है तो संगठन आंदोलन के लिए विवश होगा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह पटेल, उत्तम यादव, अनूप यादव, अमृत सिंह, दिल दीप सिंह, रामसेवक, महेंद्र प्रताप वर्मा, रघुवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद