फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भुगतान में 15 प्रतिशत ब्याज की मांग पर अड़े किसान

Wed, 09 Sep 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया गन्ना समिति में धरने पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। गन्ना भुगतान में 15 प्रतिशत ब्याज की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का समिति परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में सपा प्रदेश सचिव गुरप्रीत सिंह जार्जी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए बजाज चीनी मिल पर बकाये का मामला भी उठाया।
विज्ञापन

गुरप्रीत ने चीनी मिलों और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधानों के तहत गन्ना आपूर्ति के 14 दिनों के भीतर भुगतान न होने पर किसानों को 15 प्रतिशत ब्याज मिलना अनिवार्य है। हाईकोर्ट के माध्यम से वीएम सिंह ने इस संवैधानिक अधिकार की लंबी लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व गन्ना आयुक्त ने किसानों के इस ब्याज को 15 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने की कोशिश की थी। इस पर अदालत ने अधिकारियों को तलब किया और अंततः 15 प्रतिशत ब्याज पर ही मुहर लगी।
विज्ञापन

जार्जी ने पलिया स्थित बजाज चीनी मिल का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2012-13 से मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया रहा है। यह बकाया धीरे-धीरे बढ़कर 300 से 400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। आज भी सत्र शुरू होने पर करीब 250 करोड़ रुपये अटका रहता है।
विज्ञापन

धरने को पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां ने भी संबोधित किया। तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह, राजा संधू, आवेश खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें