फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छुट्टा जानवर से त्रस्त किसानों ने की भूख हड़ताल, बाद में माने

विज्ञापन
तहसील में भूूख हड़ताल पर बैठे  किसान
विज्ञापन
निघासन। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुछ किसान तहसील में एसडीएम दफ्तर के सामने बने बरामदे में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। छुट्टा जानवरों को पकड़ने और तिकुनिया में मोहना नदी का कटान रोकने तक भूख हड़ताल का एलान किया।
विज्ञापन

बीडीओ जयेश सिंह व कोतवाल प्रभातेश कुमार ने भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। एसडीएम से बात करने उनके चैंबर में गए। एसडीएम ने बीडीओ और ईओ दिनेश शुक्ला को तत्काल इस पर अमल शुरू करने को कहा। इसके बाद ब्लॉक से कैटल कैचर लाकर कस्बे के छुट्टा जानवरों को पकड़ना शुरू कर दिया गया। शाम तक दस जानवरों को पकड़कर सिंगहा कलां की गोशाला में भेजा गया। एसडीएम ने जूस पिलाकर धरना खत्म करवा दिया।
उधर, भाकियू के कुछ किसानों ने भी एसडीएम से बातचीत की, लेकिन भाकियू नेता ने संगठन के धरने से इन्कार किया। मामले में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को पकड़ा जाएगा। कटान रोकने के लिए अफसरों को पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें